शहर को मिलने वाली भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के पीछे टाटा पावर द्वारा विकसित विशिष्ट ‘द्वीपीय व्यवस्था’ है। इसकी वजह से मुंबई शहर को बिजली की अबाधित और भरोसेमंद आपूर्ति का फायदा मिल पाता है। ग्रिड फेल होने की सूरत में, यह द्वीपीय व्यवस्था ही शहर की सीमाओं के भीतर बिजली की अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित करती है। पश्चिमी क्षेत्रीय पावर ग्रिड के ब्रेक डाउन होने पर टाटा पावर का सिस्टम स्वचालित ढंग से ग्रिड से अलग हो जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि हमारी उत्पादन इकाईयां विधिवत काम करना जारी रखें। सभी अत्यावश्यक सेवाओं को बिजली की अबाधित आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है।